• Thu. Jul 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राहुल गांधी का गांधी स्मृति की ओर मार्च, साथ में विपक्ष के कई नेता

Byadmin

Jul 23, 2026


गुरुवार को नई दिल्ली में संसद परिसर में चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने अन्य विपक्षी सांसदों के साथ मिलकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लिया.

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, संसद परिसर में चल रहे मॉनसून सत्र के दौरान, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट कर बताया है कि विपक्षी सांसद तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति जा रहे हैं.

उन्होंने लिखा, “हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया. वे बच्चे जिन्हें नीट पेपर लीक के बाद अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा. और हम उन छात्रों के साथ खड़े होने जा रहे हैं जो आज घायल हैं, जिन्हें न्याय और जवाबदेही की शांतिपूर्ण मांग करने पर पीटा गया. भारत के छात्र अकेले नहीं हैं.

राहुल गांधी ने कहा कि पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है.

इससे पहले कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आवास के बाहर दिल्ली पुलिस की मौजूदगी बढ़ा दी गई थी.

By admin