• Mon. Aug 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राहुल गांधी का मनुस्मृति पर बयान: आख़िर इसमें ऐसा क्या है जिस पर होता रहा है विवाद

Byadmin

Aug 24, 2026


राहुल गांधी

इमेज स्रोत, Getty Images/ANI

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

लोकसभा में नेता, प्रतिपक्ष राहुल गांधी के हालिया बयान के बाद एक बार फिर से मनुस्मृति को लेकर बहस छिड़ गई है.

राहुल गांधी ने मनुस्मृति की आलोचना करते हुए कहा था कि इसमें महिला विरोधी बातें लिखी हैं.

पुणे में शनिवार को ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में राहुल गांधी ने मनुस्मृति का ज़िक्र किया. इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (बीजपी) ने उनकी आलोचना की है.

राहुल ने मनुस्मृति में महिलाओं के बारे में लिखे गए एक उद्धरण को शर्मनाक बताया. उन्होंने कहा, “महिलाएं किसी के अधीन नहीं हो सकती हैं.”

राहुल गांधी ने कहा, “एक समस्या है और काफ़ी बड़ी समस्या है. जब भी मैं पुरुषों से बात करता हूं, महिलाओं को तीन बॉक्स में रखा जाता है. महिलाओं को बेटी, पत्नी या मां के रूप में.”

By admin