• Mon. Aug 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘कोई सवाल न पूछे जाएं’, मोदी-ट्रंप की मीटिंग को लेकर सर्जियो गोर के दावे से क्यों छिड़ी बहस?

Byadmin

Aug 24, 2026


पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप

इमेज स्रोत, Mandel NGAN / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, पीएम नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप फ़्रांस में जी-7 समिट के दौरान मिले थे (तस्वीर:17 जून 2026)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

‘भारतीय पक्ष सवाल-जवाब नहीं चाहता.’

भारत में अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर की इस टिप्पणी की काफ़ी चर्चा हो रही है. ये बात उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाकात के संदर्भ में की थी.

गोर ने दावा किया कि उन्होंने भारतीय विदेश मंत्रालय की इस इच्छा के बारे में जब डोनाल्ड ट्रंप को बताया तो उन्होंने कहा, ‘श्योर, नो प्रॉब्लम’.

पीएम मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप फ़्रांस के एवियॉन में जून में हुई जी-7 समिट में मिले थे, जहां पत्रकारों ने डोनाल्ड ट्रंप से कई सवाल पूछे थे. उनके ठीक बगल में पीएम मोदी भी बैठे थे लेकिन वो इस पूरे सवाल-जवाब सेशन के दौरान चुप थे और सारी बातचीत पत्रकारों और ट्रंप के बीच हुई थी.

गोर के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर फिर से वो पुरानी बहस चल पड़ी है जिसमें अक्सर पीएम मोदी के आलोचक ये आरोप लगाते रहे हैं कि वो प्रेस कॉन्फ़्रेंस से बचते हैं. साथ ही विदेशी दौरों में भी उनके प्रेस कॉन्फ़्रेंस ना करने की चर्चा फिर से होने लगी है.

By admin