• Mon. Aug 24th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड कप से बाहर

Byadmin

Aug 24, 2026


हॉकी

इमेज स्रोत, Bas CZERWINSKI / ANP / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, यह लगातार तीसरा मुक़ाबला था, जिसमें भारतीय टीम गोल नहीं कर सकी

भारतीय महिला हॉकी टीम वर्ल्ड कप के सेमीफ़ाइनल में जगह नहीं बना सकी.

नीदरलैंड्स के एमस्टेलवीन के वैगनर हॉकी स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ खेला गया मुक़ाबला 0-0 से ड्रॉ रहा.

भारत को सेमीफ़ाइनल में पहुंचने के लिए इस मैच में जीत दर्ज करना ज़रूरी था, लेकिन टीम गोल करने में नाकाम रही. जबकि ऑस्ट्रेलिया ने ड्रॉ के बाद टॉप-4 में जगह बना ली.

यह लगातार तीसरा मुक़ाबला है, जिसमें भारतीय टीम गोल नहीं कर सकी. इससे पहले नीदरलैंड्स ने भारत को 0-2 से हराया था, जबकि इंग्लैंड के ख़िलाफ़ मुक़ाबला भी 0-0 से ड्रॉ रहा था.

भारत की ओर से आख़िरी गोल 18 अगस्त को दक्षिण अफ़्रीका के ख़िलाफ़ मुक़ाबले में आया था. उस मैच में भारतीय टीम ने 6-1 से जीत दर्ज की थी.

भारत के सेमीफ़ाइनल में पहुंचने की उम्मीदें नीदरलैंड्स और चीन के मुक़ाबले के नतीजे पर भी टिकी थीं. नीदरलैंड्स ने चीन को 4-1 से हराकर भारत के लिए समीकरण आसान कर दिए थे. ऐसे में ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ जीत हासिल करने पर भारतीय टीम टॉप-4 में पहुंच जाती.

गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया के ख़िलाफ़ ड्रॉ के बाद भारत, ऑस्ट्रेलिया और चीन के खाते में 2-2 अंक रहे. गोल अंतर के मामले में भी भारत और ऑस्ट्रेलिया बराबरी पर रहे. हालांकि, ऑस्ट्रेलिया ने ज़्यादा गोल किए थे, जिसके आधार पर उसे सेमीफ़ाइनल में जगह मिल गई.

By admin