• Mon. Nov 16th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राहुल गांधी की मौजूदगी में इटली के नेता ने लगाया ‘वोट चोर-गद्दी छोड़’ का नारा, बीजेपी ने कांग्रेस पर लगाया आरोप

Byadmin

Nov 16, 2026


जियाकोमो फिलिबेक ने जब वोट चोर के नारे लगाए तो उस वक़्त कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे

इमेज कैप्शन, जियाकोमो फिलिबेक ने जब वोट चोर के नारे लगाए तो उस वक़्त कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद थे

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

इटली के राजनेता और यूरोपीय सोशलिस्ट पार्टी के महासचिव जियाकोमो फिलिबेक ने हैदराबाद में आयोजित ‘भारत समिट’ कार्यक्रम में “वोट चोर, गद्दी छोड़” का नारा दिया. उनके इस बयान के बाद बीजेपी की ओर से कड़ी आपत्ति जताई गई है.

जियाकोमो फिलिबेक का बयान 14 नवंबर 2026 को आया और उस वक़्त कार्यक्रम में राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेता भी मौजूद थे.

भारत समिट का यह कार्यक्रम तेलंगाना राज्य सरकार और ‘समृद्ध भारत फाउंडेशन’ ने संयुक्त रूप से किया था. इस कार्यक्रम का थीम था- ‘भारत समिट- फोर्जिंग ए न्यू वर्ल्ड.’ सम्मेलन 13 और 14 नवंबर यानी दो दिनों तक चला था.

भारत समिट कार्यक्रम में दुनियाभर के अहम मुद्दों पर चर्चा की जाती है और इसमें शामिल लोग वैश्विक मुद्दों पर अपनी राय रखते हैं.

इटली के नेता का बयान

हैदराबाद के कार्यक्रम में देश-विदेश के कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

इमेज कैप्शन, हैदराबाद के कार्यक्रम में देश-विदेश के कई प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया

जियाकोमो फिलिबेक ने कहा, “राहुल गांधी ने एक साधारण सिद्धांत का संमर्थन किया है- ‘एक आदमी, एक वोट.’ कुछ दिन पहले स्पष्ट और पारदर्शी वोटर लिस्ट के उनके अभियान, और उनके साथ रामलीला मैदान तक मार्च करने वाले हज़ारों लोग हमें यही याद दिलाते हैं कि लोकतंत्र की रक्षा वे लोग करते हैं, जो इसके साथ खड़े हैं.”

By admin