• Sun. Oct 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राहुल गांधी की रामलीला मैदान रैली: बीजेपी ने कांग्रेस को सिख विरोधी दंगों पर क्यों घेरा

Byadmin

Oct 25, 2026


राहुल गांधी

इमेज कैप्शन, राहुल गांधी और इंडिया गठबंधन 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान पर वोट बचाओ ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली करेंगे

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी और विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया गठबंधन’ की ओर से 1 नवंबर 2026 को दिल्ली के रामलीला मैदान में बुलाई गई ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ महारैली आयोजन से पहले ही दोहरे विवाद के केंद्र में आ गई है.

एक तरफ भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने 1 नवंबर को साल 1984 के सिख विरोधी दंगों के इतिहास से जोड़ते हुए राहुल गाँधी की मंशा पर हमला बोला है.

दूसरी तरफ दिल्ली के व्यापारी संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने धनतेरस और दीपावली के त्योहारी सीजन में करीब 10 हज़ार करोड़ रुपये का कारोबार प्रभावित होने की आशंका जताते हुए रैली को 10 नवंबर के बाद कराने की अपील की है.

मतदाता सूची की स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन यानी (एसआईआर), चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग लेकर प्रस्तावित इस महारैली के लिए दिल्ली पुलिस पहले ही नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट (एनओसी) जारी कर चुकी है.

राहुल गांधी ने एक बार फिर रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लोगों से एक नवंबर को प्रस्तावित रैली में शामिल होने की अपील की है.



By admin