• Fri. May 8th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राहुल गांधी को क्यों लगता है कि ममता की हार पर कांग्रेस को ख़ुश नहीं होना चाहिए?

Byadmin

May 7, 2026


राहुल गांधी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी

14 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक रैली को संबोधित करते हुए कहा था कि तृणमूल कांग्रेस ने यहाँ बीजेपी का पाँव पसारने का मौक़ा दिया.

अब बीजेपी जब जीत गई तो राहुल गांधी कह रहे हैं कि ममता की हार पर कांग्रेस के लोगों को ख़ुश नहीं होना चाहिए.

राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि पश्चिम बंगाल और असम विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत लोकप्रिय जनादेश की ‘चोरी’ से हुई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि यह भारतीय लोकतंत्र को ‘नष्ट’ करने की बीजेपी की कथित कोशिश में एक अहम क़दम है.

एक्स पर एक पोस्ट में राहुल गांधी ने तृणमूल कांग्रेस के प्रति समर्थन जताया और पार्टी की हार पर ख़ुशी जताने के ख़िलाफ़ चेतावनी दी.

By admin