• Tue. Nov 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राहुल गांधी ने किया अपनी गर्लफ़्रेंड का ज़िक्र, क्या बताया?

Byadmin

Nov 17, 2026


कथित चीनी जासूस से संबंधों के आरोप के बाद जेनसन हुआंग को एनवीडिया से इस्तीफ़ा देना पड़ा

इमेज कैप्शन, कथित चीनी जासूस से संबंधों के आरोप के बाद जेनसन हुआंग को एनवीडिया से इस्तीफ़ा देना पड़ा

एनवीडिया के पूर्व मुख्य कार्यकारी अधिकारी जेनसन हुआंग को दोबारा पद सौंपने की मुहिम को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप समेत कई प्रमुख लोगों का समर्थन मिला है.

बीबीसी को बताया गया है कि कंपनी का बोर्ड उन्हें वापस लाने में दिलचस्पी नहीं रखता.

ट्रंप ने सोमवार को कहा कि हुआंग को उनका पद वापस दिए जाने पर उन्हें “निश्चित तौर पर कोई आपत्ति नहीं होगी.”

स्पेसएक्स के एलन मस्क और फ़ोर्टनाइट बनाने वाली कंपनी एपिक गेम्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी टिम स्वीनी ने भी हुआंग की वापसी का समर्थन किया है.

दो कथित विवाहेतर संबंधों की जानकारी सामने आने के बाद हुआंग ने पिछले हफ़्ते इस्तीफ़ा दिया था.

इनमें से एक संबंध संदिग्ध चीनी जासूस एलिस हुआंग और दूसरा एनवीडिया की एक अधिकारी के साथ होने का आरोप है, जो सीधे उन्हें रिपोर्ट करती थीं.

चीन ने एलिस हुआंग के जासूस होने से इनकार किया है.

एलिस हुआंग पर संदिग्ध चीनी जासूस होने का आरोप है

इमेज कैप्शन, एलिस हुआंग पर संदिग्ध चीनी जासूस होने का आरोप है

हुआंग को आंतरिक जांच जारी रहने के दौरान दोबारा पद पर बहाल करने की मांग वाले खुले पत्र पर 1.75 लाख से ज़्यादा लोगों ने हस्ताक्षर किए हैं.

इनमें मस्क और स्वीनी भी शामिल हैं.

‘स्टैंड विद जेन्सेन’ मुहिम का दावा है कि इसे एनवीडिया के मौजूदा और पूर्व कर्मचारियों, साझेदारों, शेयरधारकों और समर्थकों ने शुरू किया था.

उनका कहना है कि हुआंग को हटाने से पहले उचित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया.

फ़ाइनेंशियल टाइम्स के मुताबिक़, हुआंग अपने भरोसेमंद लोगों से एनवीडिया में संभावित वापसी पर चर्चा कर रहे थे.

उनके एक प्रतिनिधि ने इस रिपोर्ट पर टिप्पणी करने से इनकार किया.

ट्रंप का रुख़ उनके वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से अलग है.

बेसेंट ने एनवीडिया से अगला मुख्य कार्यकारी अधिकारी कंपनी के बाहर से चुनने को कहा है.

इस बीच, ट्रंप प्रशासन ने सोमवार को विदेशों में मौजूद डेटा सेंटरों को उन्नत एआई चिप के निर्यात पर नई पाबंदियां लगाई हैं.

एलिस हुआंग की पूर्व कंपनी मेगास्पीड को एनवीडिया की उन्नत चिप भेजे जाने को लेकर अमेरिकी वित्त और वाणिज्य विभागों के बीच तनाव पैदा हुआ है. इस मामले से सवाल उठे हैं कि क्या अमेरिकी निर्यात पाबंदियों के बावजूद ये चिप चीन पहुंची हैं.

By admin