• Thu. May 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राहुल गांधी ने पीएम मोदी, अमित शाह और आरएसएस को कहा- ‘ग़द्दार’, बीजेपी ने बताया 140 करोड़ जनता का ‘अपमान’

Byadmin

May 21, 2026


राहुल गांधी

इमेज स्रोत, ANI

इमेज कैप्शन, राहुल गांधी अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली के दौरे पर हैं

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच देशों के दौरे पर अंतिम चरण में इटली पहुंचे हैं जहां उनकी मुलाक़ात वहां की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी से हुई है.

पीएम मोदी और मेलोनी की मुलाक़ात की ख़ासी चर्चाएं हैं. एक ओर जहां वो मेलोनी के साथ रोम में ऐतिहासिक कोलेसियम स्थल देखने पहुंचे. वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी ने मेलोनी को मेलोडी टॉफ़ी का पैकेट गिफ़्ट किया.

इस पूरे घटनाक्रम पर कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने टिप्पणी की है. राहुल गांधी के पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस को ‘ग़द्दार’ बताने पर हंगामा खड़ा हो गया है.

बीजेपी ने राहुल गांधी के बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा है कि ये राहुल गांधी की “अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है.”

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और केंद्रीय मंत्रियों ने राहुल गांधी के बयान पर प्रतिक्रिया दी है.

By admin