Aaj Ka Rashifal 21 May:मिथुन और कर्क समेत इन तीन राशियों की चमक उठेगी किस्मत, जानें बाकी राशि वालों का हाल – Aaj Ka Rashifal Daily Horoscope Prediction Of 21 May 2026 Mesh Kark Singh Kanya Kumbh Makar
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Rashifal 21 May: 21 मई 2026, गुरुवार को पंचमी तिथि रहेगी और इस दिन चंद्रमा का गोचर कर्क राशि में होगा। कर्क राशि के स्वामी चंद्रदेव होते हैं। इसके अलावा 21 मई को पुनर्वसु नक्षत्र का संयोग भी रहेगा। आइए जानते हैं गुरुवार का दिन किन राशियों के लिए अच्छा रहेगा और किनको सतर्कता बरतनी होगी।
2 of 13
दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला
मेष राशि
आज का दिन पुराने रिश्तों की मिठास और नई खुशियों की सौगात लेकर आ सकता है। पुराने दोस्तों से मुलाकात यादों का खजाना खोल देगी। घर में नए मेहमान के आने से खुशियों की रौनक बढ़ेगी। माता-पिता के साथ बिताया गया समय आपको उनके दिल की बात समझने का मौका देगा। संतान के करियर को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है, लेकिन आपकी कोई पुरानी इच्छा पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा।
3 of 13
दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला
वृषभ राशि
आज सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी जरूरी होगी, क्योंकि मौसम का असर आपको कमजोर महसूस करा सकता है। बिजनेस में आपकी लंबी योजनाएँ धीरे-धीरे सफलता की राह पकड़ेंगी। यात्रा का प्लान बना रहे हैं तो बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को मेहनत में कोई कमी नहीं छोड़नी चाहिए, क्योंकि सफलता करीब हो सकती है।
4 of 13
दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला
मिथुन राशि
आज प्रॉपर्टी और निवेश के मामलों में किस्मत आपका साथ दे सकती है। नई प्रॉपर्टी खरीदने का विचार लाभकारी साबित होगा। हालांकि घमंड या जल्दबाज़ी किसी काम को अधूरा छोड़ सकती है। मन में ईर्ष्या रखने से बचें और अपनी ऊर्जा सही दिशा में लगाएँ। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा, लेकिन पुरानी सेहत से जुड़ी परेशानी दोबारा परेशान कर सकती है।
5 of 13
दैनिक राशिफल
– फोटो : अमर उजाला
कर्क राशि
आज नई संभावनाएं और अवसर आपके दरवाजे पर दस्तक दे सकते हैं। नई नौकरी का ऑफर उत्साह बढ़ा सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता लोगों को प्रभावित करेगी। नए कपड़े, मोबाइल या गैजेट खरीदने का मन बन सकता है। मेहनत से पीछे हटना नुकसान दे सकता है। दूसरों की बातों में आकर विवाद बढ़ाने से बचें।