• Fri. Jul 31st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

राहुल गांधी बनाम अमित शाह: सीजेपी के संसद मार्च में क्या पुलिस ने गोली और पैलेट गन चलाई थी?

Byadmin

Jul 31, 2026


संसद मार्च

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, पुलिस ने 20 जुलाई को भीड़ को तितर बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले का इस्तेमाल किया था (यह तस्वीर 20 जुलाई की है)
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 7 मिनट

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर गृह मंत्री अमित शाह पर हमला बोला है.

उन्होंने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, “अमित शाह संसद में आकर विद्यार्थियों पर हुई हिंसा के बारे में बात करने से इतना डर क्यों रहे हैं? इससे तो साफ़ लगता है कि कहीं न कहीं उन्हें अपने किए का डर सता रहा है.”

इससे पहले वो लोकसभा में बुधवार को भी अमित शाह पर काफ़ी हमलावर रहे.

राहुल गांधी ने दिल्ली में 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संसद मार्च के दौरान पुलिस की सख़्ती को लेकर अमित शाह की भूमिका पर कई सवाल उठाए.

उसके बाद बुधवार शाम को एक प्रेस कॉन्फ़्रेंस में उन्होंने कहा था, “पहली संभावना यह है कि अमित शाह ने पैलेट गन चलाने और लाठियां बरसाने के आदेश दिए. अगर ऐसा है तो वह दोषी हैं. दूसरी संभावना यह है कि उन्हें इस बारे में जानकारी नहीं थी. अगर ऐसा है तो वह अयोग्य हैं.”

By admin