हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिनसन को दर्शक जेम्स बॉन्ड के रूप में देखेंगे। डेनियल क्रेग के उत्तराधिकारी के तौर पर उनके नाम की घोषणा हो चुकी है। वे आधिकारिक बॉन्ड फिल्म में यह किरदार निभाने वाले सातवें अभिनेता बन गए हैं। इस लोकप्रिय किरदार को निभाते हुए रॉबर्ट पैटिनसन बेहद खुश हैं। उन्होंने इस पर खुशी जताते हुए इसे लाइफटाइम सम्मान बताया है।