• Tue. Oct 20th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रोनाल्डो को मिली सजा ‘बेअसर’:30 दिन के निलंबन के बावजूद पुर्तगाल के लिए खेल सकेंगे! क्या हैं नियम और समीकरण? – Portugal Suspends Cristiano Ronaldo Following Dispute With Coach

Byadmin

Oct 20, 2026


Portugal Suspends Cristiano Ronaldo Following Dispute With Coach

रोनाल्डो
– फोटो : IANS

विस्तार

पुर्तगाल के दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो को राष्ट्रीय टीम का कैंप छोड़ने के मामले में 30 दिन के निलंबन और 255 यूरो (करीब 25 हजार रुपये) के जुर्माने की सजा सुनाई गई है। हालांकि, इस मामले में राहत की बात यह है कि निलंबन की अवधि 30 सितंबर से मानी गई है। ऐसे में रोनाल्डो की सजा की अवधि पहले ही पूरी हो चुकी है और वह आगामी मुकाबलों के लिए चयन के योग्य हैं। पुर्तगाली फुटबॉल महासंघ (एफपीएफ) की अनुशासन परिषद ने रोनाल्डो के खिलाफ लगे आरोपों को पूरी तरह बरकरार रखा। यह मामला सितंबर में राष्ट्रीय टीम के साथ रहते हुए कैंप छोड़ने से जुड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार, टीम में अपनी भूमिका को लेकर कोच जॉर्ज जीसस के साथ विवाद के बाद रोनाल्डो ने टीम का साथ छोड़ दिया था।


By admin