• Tue. Nov 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

रोलरकोस्टर राइड : किसी के लिए मज़ा और किसी के लिए सज़ा

Byadmin

Nov 10, 2026


रोलरकोस्टर की राइड का मज़ा लेते युवा (फाइल फ़ोटो)

इमेज कैप्शन, रोलरकोस्टर की राइड का मज़ा लेते युवा (फाइल फ़ोटो)

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 8 मिनट

हवा में तेजी के साथ कई फीट ऊंचाई पर जाना, फिर गुलाटी मारना और पलक झपके ही नीचे आ जाना. ये सुनने में कितना अजीब है ना.

लेकिन, इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ एम्यूजमेंट पार्क्स एंड अट्रैक्शंस ने बताया कि हर साल करोड़ों लोग ऐसा एडवेंचर करने के लिए घंटों तक कतारों में खड़े रहते हैं.

तो, इस एडवेंचर से हमारे दिमाग में ऐसा क्या होता है, जिसके लिए बहुत से लोग खुशी-खुशी पैसे ख़र्च करने को तैयार रहते हैं?

रोमांच का किस्सा है बहुत पुराना

इंसान सदियों से रोमांच या एडवेंचर की तलाश में रहा है.

‘रोलर कोस्टर क्लब ऑफ ग्रेट ब्रिटेन’ के संस्थापक और इतिहासकार एंडी हाइन ने बीबीसी न्यूज़ को बताया कि रोलरकोस्टर की शुरुआत लगभग 400 साल पहले रूस में हुई थी. वहां लोग लकड़ी के सहारे छोटे-छोटे बर्फीले पहाड़ बनाते थे. फिर उससे खिसकते हुए नीचे उतरते थे.

By admin