• Tue. Nov 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

स्पेन में सड़कों और पार्कों में खुलेआम ‘किस’ करना क्यों है इतना आम?

Byadmin

Nov 10, 2026


स्पेन में सार्वजनिक जगहों पर प्यार जताने के लिए किस करना बहुत ही आम बात है

इमेज कैप्शन, स्पेन में सार्वजनिक जगहों पर प्यार जताने के लिए किस करना बहुत ही आम बात है (सांकेतिक तस्वीर)

स्पेन में सार्वजनिक जगहों पर लोगों का एक-दूसरे को किस करना रोज़मर्रा की बात है. लेकिन सार्वजनिक रूप से प्यार जताने को लेकर स्पेन का यह सहज रवैया दमन और विद्रोह के एक हैरान करने वाले इतिहास की ओर इशारा करता है.

स्पेन में हर तरफ़ लोग एक-दूसरे को किस करते नज़र आते हैं. किसी से मिलने पर दोनों गालों पर बारी-बारी से किस करना तो आम बात है ही. लेकिन इसके अलावा प्रेम जताने वाले किस भी देखने को मिलते हैं.

एक बार मैं शहर की व्यस्त सड़क पर एक अधेड़ उम्र के जोड़े के पीछे फंस गई, जो रुककर एक-दूसरे को किस करने लगे थे. धूप से नहाए पार्कों में युवाओं को किस करते देखकर मुझे बीते दिनों की याद आई है.

स्पेन के वेलेंसिया के लास फ़ायस फ़ेस्टिवल में आतिशबाज़ी के बीच मैंने नशे में धुत लोगों को एक-दूसरे से लिपटकर प्यार जताते हुए भी देखा है. यहां तक कि मेरी अकाउंटेंट भी अपने ईमेल के आख़िर में ‘बेसोस’ (किस) लिखती हैं.

स्पेन के ऐसे चौराहे देश में सार्वजनिक सोशल लाइफ़ के केंद्र हैं

इमेज कैप्शन, स्पेन के ऐसे चौराहे देश में सार्वजनिक सोशल लाइफ़ के केंद्र हैं

स्पेन में रहते हुए छह साल से ज़्यादा हो चुके हैं और अब मैं सार्वजनिक जगहों पर प्यार जताने के इन तरीक़ों का आदी हो गया हूं. लेकिन जब मेरी एक दोस्त जापान की यात्रा के बाद वेलेंसिया लौटी, तो उसने इन पर तुरंत ध्यान दिया.

By admin