• Tue. Nov 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

कन्नौज सड़क हादसा:तेज रफ्तार कार ने बाइक में मारी टक्कर, तीन की मौत और एक गंभीर घायल, फरार चालक की तलाश जारी – Kannauj Speeding Car Hits Motorcycle Three Dead One Critically Injured Search Underway For Absconding Driver

Byadmin

Nov 10, 2026


Kannauj Speeding car hits motorcycle three dead one critically injured search underway for absconding driver

मृतकों की फाइल फोटो
– फोटो : amar ujala

विस्तार

कन्नौज जिले के इंदरगढ़ थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात तेज रफ्तार कार की टक्कर से बाइक सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। एक साथ तीन लोगों की मौत की खबर मिलते ही गांव में कोहराम मच गया।



थाना क्षेत्र के अगौस गांव निवासी आशीष (24) अपने बड़े भाई मनीष (28) और गांव के ही वेद प्रकाश (50) व विजय (35) के साथ सोमवार देर रात एक ही बाइक से कचाटीपुर गांव स्थित प्लाट से घर लौट रहे थे। जैसे ही बाइक सवार इंदरगढ़-तिर्वा मार्ग पर कचाटीपुर गांव के पास पहुंचे।

By admin