08:23 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: टॉस पर आया अपडेट
हैमिल्टन में बारिश रुकने के बाद अंपायर ने मैदान का निरीक्षण किया। टॉस भारतीय समयानुसार सुबह नौ बजे होगा, जबकि मुकाबला 9:30 बजे शुरू होगा। ओवर में हालांकि, कटौती की गई है और अब मुकाबला 40-40 ओवर का कराया जाएगा।
Good news from Hamilton Toss at 4.30 PM Local (9.00 AM IST) Play begins at 5.00 PM Local (9.30 AM IST) 40 overs per side game #TeamIndia | #NZvIND
— BCCI (@BCCI) November 10, 2026
08:18 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: हैमिल्टन में बारिश रुकी
हैमिल्टन में फिलहाल बारिश नहीं हो रही है। मैदान पर कवर्स भी मौजूद नहीं हैं और मैदानकर्मी आउटफील्ड को सुखाने की कोशिश कर रहे हैं। कुछ देर में अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे।
07:58 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: थोड़ी देर में होगा निरीक्षण
हैमिल्टन में भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा वनडे अब तक शुरू नहीं हो सका है। बारिश के कारण टॉस में भी देरी हो रही है। अब खबर मिल रही है कि अंपायर मैदान का निरीक्षण करेंगे। भारतीय समयानुसार सुबह 8:15 बजे निरीक्षण होगा इसके बाद टॉस और मैच शुरू होने पर फैसले आने की उम्मीद है।
07:26 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: हैमिल्टन में बारिश शुरू
हैमिल्टन में एक बार फिर बारिश शुरू हो गई है। टॉस भारतीय समयानुसार सुबह सात बजे होना था, लेकिन ये अब तक नहीं हो पाया है। बीसीसीआई ने बताया था कि टॉस 7:32 बजे होगा, लेकिन इससे पहले ही बारिश शुरू हो गई।
06:57 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: टॉस में देरी
हैमिल्टन में बारिश नहीं हो रही है और मैदान पर कवर्स भी मौजूद नहीं हैं। लेकिन बीसीसीआई ने बताया है कि टॉस में देरी होगी। बीसीसीआई के अनुसार, भारतीय समयानुसार टॉस अब सुबह 7:32 पर होगा, जबकि मैच सुबह आठ बजे से शुरू होगा। राहत की बात यह है कि ओवर में कटौती नहीं गई है।
Update- It has stopped raining and the covers are off. Toss to take place at 3.02 PM local; 7.32 AM IST Start of play at 3.30 PM local; 8 AM IST. #NZvIND
— BCCI (@BCCI) November 10, 2026
06:54 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: हैमिल्टन में कैसा है मौसम?
हैमिल्टन में बारिश की पूरी संभावना है, लेकिन फिलहाल बारिश नहीं हो रही है। हालांकि, कुछ देर पहले बारिश हुई है जिस कारण मैदान थोड़ा गीला है, लेकिन कवर्स नहीं लगे हैं।
06:53 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: भारत के सामने सीरीज जीतने का मौका
भारत ने पहले वनडे में चार विकेट और दूसरे वनडे में सात विकेट से जीत दर्ज की थी। तीसरा मैच जीतने पर टीम पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी। शुभमन गिल के लिए भी यह मुकाबला अहम है, क्योंकि वह आखिरी दो वनडे में नहीं खेलेंगे और टेस्ट सीरीज की तैयारी के लिए टीम से जुड़ेंगे। उनके बाद शेष दो मैचों में श्रेयस अय्यर भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे।
06:38 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी भी मुश्किल में
न्यूजीलैंड की टीम अपने घरेलू मैदान पर लगातार दो हार के बाद दबाव में है। डेवोन कॉनवे चोट के कारण सीरीज से बाहर हो चुके हैं, जबकि रचिन रवींद्र भी चोट से जूझ रहे हैं। टॉम लाथम और हेनरी निकोल्स भी पहले दो मैचों में रन बनाने के लिए संघर्ष करते दिखे हैं। टीम को तीसरे वनडे में इन अनुभवी बल्लेबाजों से बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद होगी। तेज गेंदबाज ब्लेयर टिकनर भी कनकशन के कारण उपलब्ध नहीं हैं। उनकी जगह क्रिस्टियन क्लार्क को टीम में शामिल किया गया है। कप्तान मिचेल सैंटनर की कोशिश होगी कि बल्लेबाजों के साथ गेंदबाज भी बेहतर प्रदर्शन करें।
06:35 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: क्या भारत बदलेगा प्लेइंग-11?
भारत अपनी जीत वाली टीम में ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहेगा। हालांकि, पांचवें नंबर पर अक्षर पटेल को भेजने की रणनीति पर विचार हो सकता है। पिछले मैच में केएल राहुल ने 26 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को मुश्किल से निकाला था। ऐसे में राहुल को अक्षर से पहले बल्लेबाजी के लिए भेजा जा सकता है। टेस्ट सीरीज की तैयारी को देखते हुए मोहम्मद सिराज को इस मैच में आराम दिए जाने की संभावना है। ईशान किशन आखिरी दो वनडे में विकेटकीपिंग की जिम्मेदारी संभाल सकते हैं।
06:35 AM, 10-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: रोहित के फॉर्म पर नजर
रोहित शर्मा पहले वनडे में खाता नहीं खोल सके थे, जबकि दूसरे मुकाबले में उन्होंने 23 रन बनाए। 39 वर्षीय रोहित के लिए तीसरा मैच अहम होगा। विराट कोहली ने दूसरे वनडे में शानदार बल्लेबाजी की थी, लेकिन कप्तान शुभमन गिल और बाकी बल्लेबाजों को भी परिस्थितियों के मुताबिक बेहतर प्रदर्शन करना होगा।