इमेज स्रोत, Getty Images
लेखक एम जॉन हैरिसन ने अपने उपन्यास ‘द एंड ऑफ एवरीथिंग’ के लिए बुकर प्राइज़ जीता है.
81 साल के हैरिसन यह पुरस्कार जीतने वाले अब तक के सबसे उम्रदराज़ लेखक बन गए हैं.
सोमवार को लंदन में आयोजित समारोह में उन्हें 50 हज़ार पाउंड की पुरस्कार राशि दी गई. हैरिसन पिछले करीब 60 साल से लेखन कर रहे हैं और उनके प्रशंसकों का एक ख़ास वर्ग है.
‘द एंड ऑफ एवरीथिंग’ एक ऐसी दुनिया की कहानी है, जहां एक रहस्यमयी आपदा के बाद ब्रिटिश समाज पूरी तरह बदल जाता है.
इस उपन्यास को लेकर पाठकों की राय बंटी हुई है. एक समीक्षक ने इसे ‘उदास लेकिन शानदार’ और ‘सपने जैसा और उलझाने वाला’ बताया.
बुकर प्राइज़ के निर्णायक मंडल की अध्यक्ष डेम मैरी बियर्ड ने कहा कि यह उपन्यास पढ़ने में चुनौतीपूर्ण है, लेकिन बेहतरीन साहित्य का एक हिस्सा ऐसा भी होता है.
उन्होंने कहा कि यह किताब पाठक को सोचने का नया नज़रिया देती है और मुस्कुराने की वजह भी देती है. कहानी के विषय के बावजूद यह पाठक के मन में उम्मीद की एक किरण छोड़ती है.