• Fri. Nov 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

लद्दाख के केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद पहला बड़ा चुनाव विवादों में क्यों घिरा?

Byadmin

Nov 13, 2026


बाज़ार बंद

इमेज कैप्शन, चुनाव टालने की मांग को लेकर कारगिल इलाके के स्थानीय बाज़ार में बंद पड़ी दुकानें (फ़ाइल फ़ोटो: 10 नवंबर)

जम्मू-कश्मीर से अलग होकर केंद्र शासित प्रदेश बनने के बाद लद्दाख में पहली बार बड़ा चुनाव होने जा रहा है. हिल काउंसिल के चुनावों की घोषणा के बाद सीमावर्ती इलाक़े में तनाव बढ़ गया है.

इन चुनावों को टालने की मांग को लेकर लेह एपेक्स बॉडी (एलएबी) ने राजधानी लेह के नांगवांग दोरजे स्तोबदान पार्क में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है.

वहीं, कारगिल डेमोक्रेटिक अलायंस (केडीए) की अपील पर इस हफ़्ते की शुरुआत में कारगिल ज़िले में पूरी तरह बंद रखा गया.

दोनों संगठन लद्दाख को संवैधानिक सुरक्षा प्रदान करने और लोकतांत्रिक संस्थाओं की बहाली की मांग कर रहे हैं. लेकिन केंद्रीय गृह मंत्रालय के साथ उनकी बातचीत पिछले महीने रुक गई थी.

चुनाव टालने की मांग क्यों कर रहे संगठन?

दोनों संगठनों ने प्रशासन से चुनाव टालने की अपील की है. उनका कहना है कि सर्दियां शुरू हो गई हैं और ठंडे रेगिस्तानी इलाक़े से कुछ लोग दूसरे स्थानों पर जा रहे हैं.

By admin