• Fri. Nov 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

मध्य प्रदेश: मुंह में ‘रसगुल्ला’ फटने से युवक की मौत, क्या है पूरा मामला?

Byadmin

Nov 13, 2026


डिंडौरी अस्पताल

इमेज कैप्शन, घायल राजेंद्र को इसी अस्पताल में लाया गया था लेकिन उनकी जान नहीं बच सकी

  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 4 मिनट

(इस लेख के कुछ अंश विचलित कर सकते हैं)

मध्य प्रदेश के डिंडौरी ज़िले में 35 वर्षीय राजेंद्र बरौतिया के दोस्त ने उन्हें रसगुल्ला खिलाया. हालांकि इसे खाते ही उनके मुंह में ज़ोरदार धमाका हुआ और अस्पताल में इलाज़ के दौरान राजेंद्र की मौत हो गई.

पुलिस के मुताबिक, राजेंद्र को उनके पड़ोस में रहने वाले एक दोस्त रामभगत सिंह बरौतिया ने रसगुल्ला बताकर सुअर मारने के लिए इस्तेमाल होने वाला देसी बम दे दिया था.

यह घटना मंगलवार 10 नवंबर की शाम डिंडौरी के कोतवाली थाना क्षेत्र के पड़रिया छांटा गांव में हुई.

पुलिस ने इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. इनमें रसगुल्ले में बम लगाकर देने वाले रामभगत और एक अन्य व्यक्ति जिसे जंगल में यह बम मिला था, शामिल हैं.

By admin