हरियाणा में प्रदूषण अब सिर्फ धूल का गुबार नहीं है। हवा में घुल रहे बारीक जहरीले कण बड़ा खतरा बन रहे हैं। प्रदेश के 18 शहरों में पीएम 2.5 प्रमुख प्रदूषक है। इसी बीच गुरुग्राम का पंचगांव प्रदूषण का स्थायी हॉटस्पॉट बनता जा रहा है।
388 वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के साथ पंचगांव वीरवार को इस सीजन पांचवीं बार देश का सबसे प्रदूषित शहर बना। इस सीजन यहां एक्यूआई कई बार बेहद खराब स्तर तक पहुंच चुका है।
केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, वीरवार को देश के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में हरियाणा के पांच शहर शामिल रहे। पंचगांव के अलावा बहादुरगढ़ 346, मानेसर 338, बल्लभगढ़ 334 और हिसार 325 एक्यूआई के साथ टॉप-10 में रहे।