• Fri. Nov 13th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

यूपी: सरकारी स्कूलों के ‘कायाकल्प’ का दावा, पर ज़मीनी हक़ीक़त क्या कहती है?

Byadmin

Nov 13, 2026


गोरखपुर के प्राथमिक विद्यालय, रेलवे, बोलिया में निर्माण के बाद से आज तक बिजली नहीं पहुंची.
इमेज कैप्शन, गोरखपुर के इस प्राथमिक विद्यालय के बनने के बाद से यहां आज तक बिजली नहीं पहुंची है

    • Author,
    • पदनाम, बीबीसी संवाददाता, लखनऊ
  • प्रकाशित

  • पढ़ने का समय: 10 मिनट

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 26 मई 2025 को एक कार्यक्रम में दावा किया था कि राज्य के अमूमन सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक और कम्पोज़िट स्कूलों का कायाकल्प कर दिया गया है और जो दो-तीन प्रतिशत स्कूल बचे हैं उन्हें भी अगले एक साल में दुरुस्त कर लिया जाएगा.

उनके इस दावे के एक साल बाद बीबीसी न्यूज़ हिन्दी की टीम ने उत्तर प्रदेश के पाँच ज़िलों के 25 स्कूलों का जायज़ा लिया और जानने की कोशिश की कि उत्तर प्रदेश के स्कूलों के ज़मीनी हालात क्या हैं.

हमारी इस पड़ताल पर राज्य के बेसिक शिक्षा विभाग के अपर सचिव पार्थ सारथी सेन शर्मा ने कहा कि राज्य में बड़ी संख्या में स्कूल हैं और जहां जहां से शिकायतें आती हैं, उन्हें दूर किया जा रहा है, कुछ स्कूलों के आधार पर राज्य की सभी स्कूलों का आकलन नहीं किया जा सकता है.

बहरहाल इस पड़ताल के लिए हमने यूपी में तक़रीबन 1200 किलोमीटर का सफ़र तय किया और शुरुआत गोरखपुर के एक ऐसे सरकारी प्राथमिक विद्यालय से की जो किराये के मकान में चलता मिला.

इस मकान में घुसते ही अंधेरे में डूबे गलियारे में ज़मीन पर टाट पट्टी बिछाकर पहली से पांचवी क्लास तक के बच्चे पढ़ते हैं.

By admin