09:22 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: विल यंग का अर्धशतक
26 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने तीन विकेट गंवाकर 178 रन बना लिए हैं। फिलहाल फिन एलन 20 गेंद में 31 रन और विल यंग 69 गेंद में 71 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इससे पहले गुरनूर ने टिम साइफर्ट और अक्षर पटेल ने निक केली को पवेलियन भेजा था। फिर डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को आकिब नबी ने गुरनूर के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंद में आठ रन बना सके।
09:04 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को तीसरा झटका
20वें ओवर में 125 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को तीसरा झटका लगा। डीन फॉक्सक्रॉफ्ट को आकिब नबी ने गुरनूर के हाथों कैच कराया। वह 13 गेंद में आठ रन बना सके। फिलहाल फिन एलन और विल यंग क्रीज पर हैं। इससे पहले गुरनूर ने टिम साइफर्ट और अक्षर पटेल ने निक केली को पवेलियन भेजा था। 20 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर तीन विकेट पर 125 रन है।
08:45 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: ड्रिंक्स ब्रेक
16 ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने दो विकेट पर 102 रन बना लिए हैं। टिम साइफर्ट ने कीवियों को तेज शुरुआत दिलाई थी। हालांकि, वह 48 गेंद में छह चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन बनाकर गुरनूर की गेंद पर कैच आउट हुए। इसके तुरंत बाद निक केली को अक्षर ने ईशान के हाथों स्टंप कराया। वह चार रन बना सके। फिलहाल विल यंग 33 रन और डीन फॉक्सक्रॉफ्ट दो रन बनाकर नाबाद हैं।
08:37 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को दूसरा झटका
15वें ओवर में 96 के स्कोर पर न्यूजीलैंड को दूसरा झटका लगा। अक्षर पटेल ने निक केली को विकेटकीपर ईशान किशन के हाथों स्टंप कराया। केली चार रन बना सके। फिलहाल डीन फॉक्सक्रॉफ्ट और विल यंग क्रीज पर हैं। 15 ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर दो विकेट 97 रन है। विल यंग 29 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
08:25 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड को पहला झटका
न्यूजीलैंड को 12वें ओवर की आखिरी बॉल पर 85 के स्कोर पर पहला झटका लगा। गुरनूर बराड़ ने टिम साइफर्ट को ईशान किशन के हाथों कैच कराया। साइफर्ट ने 48 गेंद पर छह चौके और तीन छक्के की मदद से 58 रन की पारी खेली। फिलहाल विल यंग और निक केली क्रीज पर हैं। 13 ओवर के बाद टीम का स्कोर एक विकेट पर 87 रन है।
Gurnoor Brar gets the much needed breakthrough for #TeamIndia 👏 A brilliant catch by Ishan Kishan as Tim Seifert goes for 58 runs. Live – https://t.co/5IIzn3UMi2 #NZvIND https://t.co/Z36XwWfw3w
— BCCI (@BCCI) November 13, 2026
08:17 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: साइफर्ट का अर्धशतक
न्यूजीलैंड ने 10 ओवर के बाद बिना विकेट गंवाए 72 रन बना लिए हैं। फिलहाल टिम साइफर्ट 42 गेंद में 51 रन और विल यंग 19 गेंद में 16 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। साइफर्ट आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। साइफर्ट ने वनडे करियर का पहला अर्धशतक लगाया।
07:57 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: पांच ओवर का खेल हुआ
पांच ओवर के बाद न्यूजीलैंड ने बिना विकेट गंवाए 32 रन बना लिए हैं। फिलहाल टिम साइफर्ट 22 रन और विल यंग नौ रन बनाकर क्रीज पर हैं। साइफर्ट आक्रामक बल्लेबाजी कर रहे हैं। कीवी आज हारे तो टी20 के बाद वनडे सीरीज भी गंवा देंगे।
07:33 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: मुकाबला शुरू
चौथे वनडे की शुरुआत हो चुकी है। टिम साइफर्ट और विल यंग बल्लेबाजी करने आए हैं। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने पहले ओवर में गेंदबाजी की। पहले ओवर के बाद न्यूजीलैंड का स्कोर बिना कोई विकेट गंवाए छह रन है।
07:11 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: टॉस पर क्या बोले दोनों कप्तान?
श्रेयस अय्यर: भारतीय कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि टीम ने लक्ष्य का पीछा करने की रणनीति को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया है। पिछले दिन पिच पर थोड़ी घास थी, लेकिन अब यह सूखी नजर आ रही है। शाम को ओस पड़ने की संभावना भी पहले गेंदबाजी करने की एक बड़ी वजह है।
शुभमन गिल की जगह कप्तानी संभालने पर अय्यर ने कहा कि पिछले मुकाबलों का विश्लेषण करना जरूरी है। बारिश के कारण टीम को पूरे मैच खेलने का मौका नहीं मिला, लेकिन खिलाड़ियों का रवैया और दृष्टिकोण शानदार रहा है। उन्होंने कहा कि टीम बाकी बचे दोनों मुकाबलों को नॉकआउट की तरह लेगी, क्योंकि ये मैच बेहद अहम हैं।
मिचेल सैंटनर: न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने लगातार नौवीं बार टॉस हारने पर मजाकिया अंदाज में प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, ‘लगता है कि मैं लगातार नौवीं बार टॉस हारा हूं। इसकी क्या संभावना थी? फिलहाल मैं जल्द किसी कसीनो में नहीं जाने वाला हूं।’ पिच और मौसम को लेकर सैंटनर ने कहा कि क्रिकेट खेलने के लिए दिन अच्छा है। इस मैदान की पिच आमतौर पर अच्छी रहती है। हवा और धूप के कारण परिस्थितियां भी अनुकूल रहेंगी। पिच पर थोड़ी घास नजर आ रही है और यहां तेज गेंदबाजों को गति और उछाल मिल सकती है। हालांकि, धूप और हवा के कारण पिच थोड़ी सूखी हो सकती है।
छह बदलाव पर सैंटनर ने कहा कि इससे खिलाड़ियों को खुद को साबित करने का मौका मिलेगा। विश्व कप के साल से पहले टीम की बेंच स्ट्रेंथ मजबूत करना जरूरी है। साथ ही, इन खिलाड़ियों को भारत जैसी मजबूत टीम के खिलाफ अपनी क्षमता दिखाने का अवसर मिलेगा। सैंटनर ने यह भी कहा कि व्यस्त कार्यक्रम और टेस्ट सीरीज की तैयारियों को देखते हुए भारत को भी टीम में बदलाव करने पड़े हैं। यह कार्यक्रम का ही हिस्सा है और इससे नए खिलाड़ियों को मौका मिलता है।
07:07 AM, 13-Nov-2026
IND vs NZ Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
न्यूजीलैंड: टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), विल यंग, निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन एलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, काइल जेमीसन, मैट हेनरी और मैथ्यू फिशर।
भारत: रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ईशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी, कुलदीप यादव, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।