• Tue. Apr 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

विकलांग क़ैदी को गिराकर मारी गोलियां, हथकड़ी लगे बंदी को चट्टान से फेंका नीचे: ऑस्ट्रेलियाई सैनिक पर युद्ध अपराध के आरोप

Byadmin

Apr 21, 2026


रॉबर्ट्स-स्मिथ के पदक, जो अब भी ऑस्ट्रेलियन वॉर मेमोरियल (एडब्ल्यूएम) में प्रदर्शित हैं

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, रॉबर्ट्स-स्मिथ के पदक, जो अब भी ऑस्ट्रेलियन वॉर मेमोरियल (एडब्ल्यूएम) में प्रदर्शित हैं

चेतावनी: इस ख़बर में विचलित करने वाली सामग्री है.

शुक्रवार को वीडियो लिंक के ज़रिये सिडनी की एक अदालत में पेश हुए बेन रॉबर्ट्स-स्मिथ युद्ध अपराध के आरोपों पर पहली बार पेशी के दौरान चुपचाप बैठे रहे.

उन्हें ऑस्ट्रेलिया का सबसे सम्मानित सैनिक माना जाता है लेकिन इसी महीने की शुरुआत में उन पर हत्या के पाँच आरोप लगाए गए थे. ये सभी केस उनकी अफ़ग़ानिस्तान में तैनाती के समय के हैं. वह उस समय ऑस्ट्रेलिया की स्पेशल एयर सर्विस (एसएएस) में थे.

बीबीसी के देखे गए नए अदालती दस्तावेज़ों में विस्तार से आरोप लगाए गए हैं कि 47 वर्षीय रॉबर्ट्स-स्मिथ ने एक विकलांग अफ़ग़ान बंदी की हत्या की, हथकड़ी लगे एक कैदी को चट्टान से लात मारकर गिरा दिया, नए सैनिकों को “ब्लडिंग” नाम की एक प्रक्रिया के बहाने दूसरों को मारने का आदेश दिया, और कथित तौर पर अपनी ग़लत हरकतों को छिपाने के लिए बंदियों के पास ऐसा सामान रख दिया जिससे उन्हें ग़लत साबित किया जा सके.

रॉबर्ट्स-स्मिथ इन सभी आरोपों को ख़ारिज करते हैं. उनके वकील का कहना है कि यह ऑस्ट्रेलिया में अपने किस्म का अनोखा मामला है क्योंकि इससे पहले देश में अपने ही किसी सैनिक पर युद्ध अपराध का मुक़दमा कभी नहीं चला है.

By admin