• Wed. Apr 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

विक्टर ओरबान की हार को पुतिन के लिए झटका क्यों माना जा रहा है?

Byadmin

Apr 15, 2026


हंगरी में ओरबान की हार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए झटका माना जा रहा है

इमेज स्रोत, Photo by Alexander KAZAKOV / POOL / AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, हंगरी में ओरबान की हार को रूसी राष्ट्रपति पुतिन के लिए झटका माना जा रहा है

पीटर मागयार ने कहा है कि वह पहले ही 10 यूरोपीय नेताओं से बात कर चुके हैं. यह बात उन्होंने अपनी उस ज़ोरदार जीत के एक दिन बाद कही, जिसने हंगरी में विक्टर ओरबान के 16 साल से चले आ रहे शासन को ख़त्म कर दिया.

लेकिन उन्होंने साफ़ किया है कि वो रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को फ़ोन नहीं करेंगे. पुतिन, ओरबान के क़रीबी सहयोगी रहे हैं. हालांकि मागयार ने यह भी कहा है कि अगर पुतिन फ़ोन करते हैं, तो वह उनसे बात ज़रूर करेंगे.

रविवार को तिस्ज़ा पार्टी के चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद मागयार ने तीन घंटे लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा, “अगर पुतिन कॉल करते हैं, तो मैं कॉल ज़रूर उठाऊंगा.”

“मुझे नहीं लगता कि ऐसा होगा. लेकिन अगर हमारी बात हुई, तो मैं उनसे कहूंगा कि प्लीज़, चार साल बाद, इस हत्या को रोकें और इस युद्ध को ख़त्म करें.”

रूस ने कहा है कि वह मागयार की जीत का सम्मान करता है और हंगरी के साथ ‘व्यावहारिक’ संबंध बने रहने की उम्मीद करता है.

By admin