• Thu. May 7th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

विजय के साथ जाकर और डीएमके से गठबंधन तोड़कर कांग्रेस को आख़िर क्या हासिल होगा?

Byadmin

May 6, 2026


तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष सेल्वापेरुंथगई के. और विजय

इमेज स्रोत, TVK

इमेज कैप्शन, तमिलनाडु कांग्रेस के अध्यक्ष सेल्वापेरुंथगई के. और विजय

डीएमके-कांग्रेस गठबंधन, जिसने पिछले एक दशक में कई चुनाव एक साथ लड़े थे, अब टूट गया है. कांग्रेस ने कहा है कि वह विजय की तमिलगा वेत्री कड़गम (टीवीके) को सरकार बनाने में समर्थन देगी.

हालांकि कांग्रेस के एक वर्ग ने चुनाव से पहले टीवीके के साथ गठबंधन करने की इच्छा खुलकर व्यक्त की थी, लेकिन अब जब कांग्रेस के पास पूर्ण बहुमत नहीं है, तो उसने टीवीके का समर्थन किया है.

जहां कुछ विशेषज्ञ इसे “तमिलनाडु में कांग्रेस पार्टी को मज़बूत करने का निर्णय” मानते हैं, वहीं राजनीतिक विश्लेषकों का कहना है कि “यह एक अवसरवादी निर्णय है, नीतिगत निर्णय नहीं.”

विजय की नवगठित पार्टी, जिसने हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में भाग लिया था, उसने 108 सीटें जीती हैं.

कांग्रेस ने टीवीके को सरकार बनाने में समर्थन दिया है. डीएमके के साथ गठबंधन में चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस ने 5 सीटें जीती हैं.

By admin