• Wed. May 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

ममता बनर्जी के इस्तीफ़ा न देने वाले बयान को कैसे देख रहा है पक्ष-विपक्ष

Byadmin

May 6, 2026


ममता बनर्जी

इमेज स्रोत, Samir Jana/Hindustan Times via Getty Images

इमेज कैप्शन, ममता बनर्जी ने कहा है कि उनके इस्तीफ़े का सवाल ही नहीं उठता है

पढ़ने का समय: 8 मिनट

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के अपने पद से इस्तीफ़ा न देने का उनका बयान चर्चाओं में है. उनके इस बयान पर बीजेपी से लेकर विपक्षी दलों के नेताओं ने अपनी राय ज़ाहिर की है.

विधानसभा चुनावों में करारी हार के बाद मंगलवार को ममता बनर्जी ने पहली बार प्रेस कॉन्फ़्रेंस की थी. इस दौरान उन्होंने बीजेपी के साथ चुनाव आयोग पर पश्चिम बंगाल में चुनाव को जबरन अपने पक्ष में करने का आरोप लगाया.

ममता ने हार स्वीकार करने से इनकार कर दिया और कहा कि बीजेपी ने चुनाव चुरा लिया है.

यहाँ तक कि ममता बनर्जी ने मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफ़ा देने से इनकार कर दिया और सवाल किया कि जब उन्हें अनुचित तरीके़ से हराया गया है, तो वह इस्तीफ़ा क्यों दें.

उन्होंने कहा, “मेरे इस्तीफ़े का सवाल ही नहीं उठता. हमें जनादेश से नहीं बल्कि साज़िश के ज़रिए हराया गया है.”

By admin