• Wed. May 6th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

प्रोड्यूसर आरबी चौधरी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे टीवीके चीफ विजय, विक्रम-धनुष और मामूटी ने भी दी श्रद्धांजलि – Tvk Chief Vijay Expected To Reach Film Producer Rb Choudary Residence Vikram And Dhanush Pays Last Respects

Byadmin

May 6, 2026


साउथ सिनेमा के मशहूर प्रोड्यूसर आरबी चौधरी का मंगलवार को राजस्थान में सड़क हादसे में निधन हुआ। बुधवार को उनका पार्थिव शरीर चेन्नई स्थित उनके घर पर लाया गया। यहां उनके अंतिम दर्शन के लिए रिश्तेदारों और करीबियों समेत कई मशहूर कलाकार भी पहुंच रहे हैं। 

 

देर शाम पहुंचे विजय 

राज्यपाल से मुलाकात कर राज्य में सरकार बनाने का दावा पेश करने के तुरंत बाद टीवीके प्रमुख और साउथ सुपरस्टार विजय भी प्रोड्यूसर आरबी चौधरी के अंतिम दर्शन करने उनके घर पहुंचे।

 

ममूटी

साउथ के दिग्गज अभिनेता ममूटी, निर्माता आरबी चौधरी के अंतिम दर्शन और उन्हें श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे हैं।

 

धनुष

साउथ के सुपरस्टार धनुष, आरबी चौधरी के घर पर उन्हें श्रद्धांजलि देने और उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे हैं। उनके साथ कई दूसरे लोग भी हैं।

 

सूर्या

अभिनेता सूर्या शिवकुमार, फिल्म निर्माता आरबी चौधरी को श्रद्धांजलि देने उनके आवास पर पहुंचे हैं। इस मौके पर अभिनेता काले कपड़ों में नजर आए।

विक्रम

साउथ के जाने-माने अभिनेता विक्रम आरबी चौधरी के आवास पर उन के अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं। वह भी काले कपड़ों में नजर आए।

 



By admin