• Sat. May 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

विनेश फोगाट को एशियन गेम्स ट्रायल्स में 53 किलो वज़न कैटेगरी में खेलने की इजाज़त मिली

Byadmin

May 30, 2026


इसहाक़ डार

इमेज स्रोत, X/@MIshaqDar50

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो की मुलाक़ात हुई

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने कहा है कि मध्य पूर्व में शांति को आगे बढ़ाने में पाकिस्तान की भूमिका है. इसके लिए उन्होंने पाकिस्तान का शुक्रिया भी अदा किया.

मार्को रुबियो ने यह बयान शुक्रवार को पाकिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार से मुलाक़ात के बाद दिया है.

मार्को रुबियो ने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लिखा, “पाकिस्तान के डिप्टी प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री इसहाक़ डार से मुलाक़ात की. उन्हें धन्यवाद दिया कि पाकिस्तान लगातार मध्य पूर्व में शांति को आगे बढ़ाने में भूमिका निभा रहा है.”

उन्होंने लिखा, “हमने इस बात पर सहमति जताई कि साथ मिलकर काम करना ज़रूरी है ताकि हमारी साझेदारी और मजबूत हो सके, जिससे दोनों देशों की और अधिक तरक्की हो.”

दूसरी ओर, पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय ने कहा कि बैठक के दौरान दोनों नेताओं ने “बदलते क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय हालात पर चर्चा की.”

पाकिस्तान के विदेश मंत्रालय के बयान में यह भी कहा गया, “विदेश मंत्री रुबियो ने क्षेत्र में शांति और स्थिरता के लिए पाकिस्तान की कोशिशों को स्वीकार किया.”

गौरतलब है कि पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक़ डार शुक्रवार को ही अमेरिका पहुंचे थे.

यह दौरा उस वक़्त हो रहा है, जब यह माना जा रहा है कि अमेरिका और ईरान के बीच जल्द ही कोई समझौता हो सकता है.

By admin