• Sun. Jul 12th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वियतनाम नाव हादसा: लाइफ़ जैकेट पहनने के बावजूद कैसे हुई 15 भारतीयों की मौत, चश्मदीद ने क्या बताया

Byadmin

Jul 12, 2026


नाव हादसे के बाद दुर्घटनास्थल का जायजा लेते राहत दल के कर्मचारी

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, नाव हादसे के बाद दुर्घटनास्थल का जायजा लेते राहत दल के कर्मचारी

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

वियतनाम के फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को एक नाव दुर्घटना में तमिलनाडु के दस लोगों समेत कुल 15 भारतीयों की मौत हो गई.

भारतीय दूतावास ने बताया कि मरने वालों में तमिलनाडु के दस, केरल के दो और आंध्र प्रदेश के तीन लोग शामिल हैं.

तमिलनाडु के डिंडिगुल ज़िले के पलानी निवासी और मोबाइल फोन विक्रेता मुरुगा प्रभु की इस दुर्घटना में मृत्यु हो गई. उनके एक रिश्तेदार ने पत्रकारों को यह जानकारी दी.

उन्होंने कहा, “भारतीय दूतावास ने हमें इसकी सूचना दी है. वो सारे काम देख रहे हैं. उन्होंने कहा कि वे हमें मृतकों के शवों की बरामदगी और सौंपे जाने के बारे में बताएंगे.”

वियतनाम के उप प्रधानमंत्री फाम जिया डुक ने कहा कि प्रधानमंत्री ने दुर्घटना के पीड़ितों के लिए तत्काल राहत उपायों का आदेश दिया है. दुर्घटना के कारणों की तुरंत जांच के निर्देश दिए गए हैं.

By admin