• Fri. Apr 17th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वेदांता पावर प्लांट विस्फोट: ‘लापरवाही’ की बात सामने आई, अनिल अग्रवाल पर गैर-इरादतन हत्या का केस

Byadmin

Apr 17, 2026


वेदांता के छत्तीसगढ़ स्थित थर्मल पावर प्लांट में हुए हादसे में मरने वालों मजदूरों की संख्या अब 21 पहुंच गई है

इमेज स्रोत, ALOK PUTUL

इमेज कैप्शन, वेदांता के छत्तीसगढ़ स्थित थर्मल पावर प्लांट में हुए हादसे में मरने वालों मजदूरों की संख्या अब 21 पहुंच गई है

छत्तीसगढ़ में वेदांता के पावर प्लांट में हुए विस्फोट के बाद अब समूह के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल समेत 19 लोगों के खिलाफ गैर-इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया गया है.

पुलिस का कहना है कि प्रथम दृष्टया प्लांट प्रबंधन की लापरवाही सामने आने के बाद यह कार्रवाई की गई है. ये दुर्घटना राज्य की सक्ती नाम की जगह पर हुई जिसमें अब तक 21 लोगों की मौत हो चुकी है.

घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक़ कम समय में उत्पादन क्षमता बढ़ाए जाने की कोशिश के दौरान पावर प्लांट का बॉयलर फट गया था, जिससे मजदूरों की मौत हो गई.

औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की शुरुआती जांच में ये बात सामने आई है कि 600 मेगावॉट बिजली उत्पादन की क्षमता वाले इस पावर प्लांट में क़रीब एक घंटे में लोड 350 मेगावाट से बढ़ाकर 590 मेगावाट किया गया. इससे फ़र्नेस के अंदर दबाव असामान्य रूप से बढ़ गया.

इसी दौरान पीए फैन में बार-बार ख़राबी से हवा और ईंधन का संतुलन बिगड़ा और अधजला ईंधन जमा हुआ.

By admin