• Thu. Jun 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वेनेज़ुएला में भूकंप के बाद आए थे 30 आफ़्टर शॉक्स, जूते पहनने का भी नहीं मिला मौका, चश्मदीदों ने क्या बताया

Byadmin

Jun 25, 2026


वेनेज़ुएला भूकंप

इमेज स्रोत, BBC, Getty Images

इमेज कैप्शन, निकोल कोल्स्टर का कहना है कि राजधानी काराकास में लोग और झटकों के डर से सड़कों पर निकल आए

वेनेज़ुएला में आए दो बड़े भूकंपों के बाद 30 आफ़्टर शॉक यानी भूकंप के बाद आने वाले झटके भी महसूस किए गए.

देश की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने अब तक 164 लोगों की मौत और 971 लोगों के घायल होने की पुष्टि की है.

सरकारी टीवी चैनल ‘वेनेज़ोलना डी टेलीविज़न’ पर रॉड्रिगेज़ ने बताया कि दो भूकंपों के बाद 30 आफ्टरशॉक आए.

रोड्रिगेज़ ने आगे बताया कि क्षतिग्रस्त बुनियादी ढांचे और घरों के पुनर्निर्माण में मदद के लिए इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (आईएमएफ़) से 20 करोड़ डॉलर का फ़ंड बनाया गया है.

वेनेज़ुएला में इस भूकंप को देखते हुए सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म एक्स पर लगी पाबंदी हटी दी गई है. देश में लोग सोशल मीडिया की ओर शिफ़्ट कर रहे हैं और लापता लोगों की तलाश कर रहे हैं.

By admin