इमेज कैप्शन, भूकंप की वजह से वेनेज़ुएला की राजधानी कराकास के लॉस पालोस ग्रांडेस इलाक़े में ढही बहुमंज़िला इमारत
प्रकाशित
पढ़ने का समय: 3 मिनट
वेनेज़ुएला की राजधानी काराकस में भूकंप के दौरान ढही बैंकारिबे बैंक की इमारत की तस्वीर तबाही के व्यापकता की बानगी है.
बुधवार की शाम को वेनेजुएला के इसी इलाके में 7.2 और 7.5 तीव्रता के दो भूकंप आए, जिससे कई इमारतें ताश के पत्तों की तरह ढह गईं.
वेनेज़ुएला के राष्ट्रपति कार्यालय के मुताबिक़ अब तक 32 लोगों की मौत हो चुकी है और 700 लोग घायल हैं.
हालांकि इस भूकंप से इससे कहीं भारी जनहानि और व्यापक तबाही की आशंका जताई जा रही है. यूनाइटेड स्टेट्स जीयोलॉजिकल सर्वे के अनुसार, इस बात की 44% आशंका है कि मृतकों की संख्या 10 हज़ार से ज़्यादा हो सकती है.
वेनेज़ुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति डेल्सी रॉड्रिगेज़ ने राष्ट्र को संबोधित करते हुए आपातकाल की घोषणा कर दी है.
भारत और अमेरिका समेत दुनियाभर के कई देशों ने वेनेज़ुएला में आए भूकंप को लेकर शोक व्यक्त किया और मदद की घोषणा की है.
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भूकंप के झटकों के बाद कराकास में लोग दहशत में सुरक्षित ठिकानों की ओर भागने लगे
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, वेनेज़ुएला की राजधानी कराकास में आए विनाशकारी भूकंप के बाद बड़ी संख्या में लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भूकंप में गिरे मकानों के मलबे को मशीन से काटकर हटाने की कोशिश की जा रही है
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भूकंप का झटका इतना ज़बरदस्त था कि लोग इमारतों से दूर जाने के लिए दौड़ पड़े
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, वेनेज़ुएला की सरकार ने लोगों से घरों से बाहर रहने को कहा है
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, वेनेज़ुएला की राजधानी के कई इलाक़ों में इमारतों का मलबा देखा जा सकता है और राहत और बचावकर्मी लोगों की तलाश कर रहे हैं
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, 24 जून को आए भूकंप में 10 हज़ार लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, भूकंप से नुक़सान के बाद कई मकान रहने लायक नहीं हैं
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे का कहना है कि यह भूकंप 1990 के बाद आए सबसे भीषण भूकंपों में से एक है
इमेज स्रोत, Getty Images
इमेज कैप्शन, लोगों ने रात में इमारतों से दूर सड़कों पर टेंट लगाकर शरण ले रखी है
बीबीसी के लिए कलेक्टिव न्यूज़रूम की ओर से प्रकाशित.