• Thu. Jul 2nd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

वैभव सूर्यवंशी के बारे में श्रेयस अय्यर ने जो कहा उसे सुनकर फ़ैंस हुए नाराज़

Byadmin

Jul 1, 2026


श्रेयस अय्यर

इमेज स्रोत, Ashley Allen/Getty Images

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 6 मिनट

रिपोर्टर – चारों तरफ़ वैभव और वैभव की ही बातें हो रही हैं. कोच और कप्तान के लिए यह स्थिति काफ़ी मुश्किल होती होगी?

इस सवाल के जवाब में भारतीय टी-20 टीम के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जो कहा, उस पर सोशल मीडिया पर काफ़ी चर्चा हो रही है. श्रेयस अय्यर के रवैये की भी आलोचना हो रही है और उन्हें ट्रोल किया जा रहा है.

भारत हाल ही में आयरलैंड के ख़िलाफ़ खेली गई दो मैचों की टी-20 सिरीज़ 2-0 से हार गया.

दोनों मैचों में वैभव सूर्यवंशी नहीं खेले थे. इसे लेकर क्रिकेट विशेषज्ञों, पूर्व क्रिकेटरों और फ़ैंस ने कप्तान और टीम मैनेजमेंट के फ़ैसलों पर सवाल उठाए थे.

भारत बुधवार, एक जुलाई को इंग्लैंड के ख़िलाफ़ पांच मैचों की टी-20 सिरीज़ का पहला मैच खेलेगा.

By admin