• Fri. Sep 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

शी जिनपिंग को ट्रंप का ‘रेड कार्पेट वेलकम’ तो मिला, पर क्या वो मिला जो चीन चाहता था?

Byadmin

Sep 25, 2026


वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस में स्टेट डिनर के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के भाषण से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उनके बगल में खड़े होकर एक फ़ाइल पकड़े हुए हैं

इमेज कैप्शन, ट्रंप और शी जिनपिंग व्हाइट हाउस में डिनर के दौरान

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच होने वाली शिखर बैठकों का एक साफ़ लक्ष्य है.

चीन का मानना है कि अमेरिका एक महाशक्ति के रूप में उसके उदय को रोकने की कोशिश कर रहा है और वह चाहता है कि वॉशिंगटन उसके रास्ते से हट जाए. ख़ासकर व्यापार, टेक्नोलॉजी और ताइवान के मामले में.

हालांकि, इस यात्रा के दौरान ट्रंप की ओर से शी जिनपिंग लिए भव्य स्वागत आयोजित किए जाने के बावजूद, चीन के नेता को वह सब कुछ नहीं मिला जो वह चाहते थे.

ट्रेड वॉर में संघर्षविराम को केवल कुछ महीनों के लिए बढ़ाया गया यानी नवंबर से जनवरी तक. जब ट्रेड वॉर रोकने की सहमति बनी थी तो दोनों देशों ने एक-दूसरे पर लगाए जा रहे टैरिफ़ वॉर को रोक दिया और इससे आगे तनाव नहीं बढ़ा.

चीन को कम से कम एक साल की उम्मीद थी क्योंकि शी जिनपिंग ट्रंप के राष्ट्रपति कार्यकाल के बाकी बचे समय को किसी तरह काटने की कोशिश कर रहे हैं.

By admin