• Fri. Sep 25th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

हनुमान अंश: दो करोड़ से कम बजट, कमाई 300 करोड़ के करीब पहुँची: ‘नीब करौरी बाबा’ की कहानी में ऐसा क्या है?

Byadmin

Sep 25, 2026


नैनीताल स्थित नीब करौरी बाबा के आश्रम का दृश्य (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज कैप्शन, नैनीताल स्थित नीब करौरी बाबा के आश्रम का दृश्य (फ़ाइल फ़ोटो)

क़रीब पांच दशक पहले दुनिया छोड़ चुके एक संत, उत्तराखंड की पहाड़ियों में बना एक आश्रम और उस संत के जीवन से प्रेरित एक फ़िल्म.

फिल्म की शुरुआत बड़ी हिंदी फ़िल्मों जैसी नहीं थी. मगर फिल्म इस समय की सुर्खियों में शुमार हैं. इसकी वजह है ‘हनुमान अंश’ नाम की इस फ़िल्म का बॉक्स ऑफ़िस पर हिट होना.

मशहूर फ़िल्म आलोचक तरन आदर्श के मुताबिक फ़िल्म कुल रेवेन्यू के मामले में 300 करोड़ के निकट पहुँच रही है. आदर्श ने एक्स पर पोस्ट के ज़रिए लिखा है कि गुरुवार तक फ़िल्म ने कुल 272.23 करोड़ की कमाई की है.

फ़िल्म समीक्षक कोमल नहाटा का कहना है कि फ़िल्म आसानी से 350 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.

फ़िल्म का पैमाना और उसकी कमाई इसलिए भी ध्यान खींचती है क्योंकि बीबीसी न्यूज़ हिंदी से बातचीत के दौरान इस फ़िल्म की प्रोड्यूसर अनुप्रिया नागर ने फ़िल्म की लागत को 2 करोड़ रुपये से भी कम बताया.

By admin