• Sat. May 9th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

शुभेंदु अधिकारी ने ली पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ, उनके साथ इन 5 लोगों ने ली मंत्री पद की शपथ

Byadmin

May 9, 2026


शुभेंदु अधिकारी, नरेंद्र मोदी

इमेज स्रोत, ANI

पढ़ने का समय: 8 मिनट

शॉर्ट वीडियो देखिए

वीडियो कैप्शन, शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए देशभर से पहुंचे नेता

शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है.

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह समेत भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कई नेताओं की मौजूदगी में बांग्ला भाषा में शपथ ली.

उनके साथ दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, खुदीराम टुडू और निसिथ प्रमाणिक ने भी मंत्री पद की शपथ ली.

इससे पहले सुबह शुभेंदु अधिकारी ने एक्स पर पोस्ट किया, “पश्चिम बंगाल के लिए यह सचमुच एक ऐतिहासिक सुबह है. ‘सिटी ऑफ़ जॉय’ में दूरदर्शी नेता माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का स्वागत करना गर्व और हर्ष का क्षण है. आज, आज़ादी के बाद पश्चिम बंगाल में पहली बार बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के साक्षी बनते हुए, हम अपने संस्थापक पुरखों के सपनों को साकार होते देख रहे हैं.”

उन्होंने आगे लिखा, “स्वागत है, प्रधानमंत्री जी.”

By admin