• Tue. May 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

शुभेंदु अधिकारी बनेंगे पश्चिम बंगाल के सीएम या बीजेपी किसी ओर चेहरे पर खेलेगी दांव?

Byadmin

May 5, 2026


शुभेंदु अधिकारी, स्वपन  दासगुप्ता और दिलीप घोष

इमेज स्रोत, AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, शुभेंदु अधिकारी, स्वपन दासगुप्ता और दिलीप घोष पश्चिम बंगाल के बीजेपी के चर्चित नेताओं में हैं (फ़ाइल फ़ोटो)

पश्चिम बंगाल में बीजेपी की ऐतिहासिक जीत के बाद अब सबसे बड़ा सवाल यही उठ रहा है कि राज्य में बीजेपी मुख्यमंत्री के तौर पर किस चेहरे को तरजीह दे सकती है.

पार्टी को 206 सीटें मिली हैं, जो कि दो तिहाई बहुमत से अधिक है, जबकि टीएमसी 80 सीटों पर आ गई है.

बीजेपी ने पश्चिम बंगाल में आधिकारिक तौर पर मुख्यमंत्री पद का चेहरा घोषित नहीं किया है.

कुछ राज्यों में भी बीजेपी ने मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित नहीं किया था, जैसे कि राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में और वहां आश्चर्यजनक तरीक़े से एक नए चेहरे को सीएम बना दिया गया.

पश्चिम बंगाल चुनाव प्रचार के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक रैली के दौरान कहा था कि ‘नया मुख्यमंत्री बंगाल’ से होगा. दरअसल तृणमूल कांग्रेस ने दावा किया था कि अगर बीजेपी जीतती है तो मुख्यमंत्री ‘बाहरी’ होगा.



By admin