• Tue. May 5th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सियासत:वेस्ट यूपी पर सीएम का फोकस, देवबंद में सात को जनसभा, 11 मई को बागपत में नवनाथ मूर्ति का अनावरण – Cm Yogi West Up Visit: Rally In Deoband On May 7th, Possible Visit To Baghpat On May 11th

Byadmin

May 5, 2026


न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Published by: Dimple Sirohi

Updated Tue, 05 May 2026 12:37 PM IST

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को सहारनपुर के देवबंद में जनसभा करेंगे। वहीं 11 मई को बागपत के भगवानपुर नांगल स्थित शिव गोरखनाथ आश्रम में कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।


CM Yogi West UP Visit: Rally in Deoband on May 7th, Possible Visit to Baghpat on May 11th

सीएम योगी आदित्यनाथ
– फोटो : संवाद



विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सात मई को सहारनपुर के देवबंद में जनसभा करेंगे। वहीं 11 मई को बागपत के भगवानपुर नांगल स्थित शिव गोरखनाथ आश्रम में कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

वेस्ट यूपी दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित पश्चिम उत्तर प्रदेश दौरे को लेकर प्रशासनिक अमला पूरी तरह सतर्क हो गया है। सात मई को सहारनपुर जनपद के देवबंद में मुख्यमंत्री की जनसभा प्रस्तावित है, जिसके लिए तैयारियां तेज कर दी गई हैं। सोमवार को जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए।

यह भी पढ़ें: UP: ITI छात्र की निर्मम हत्या, रात को लापता हुआ गोविंद, सुबह कुएं में पड़ी मिली अधजली लाश,परिजनों में कोहराम

By admin