• Mon. Sep 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

संगठन के डिजिटल प्रयासों को और प्रभावी बनाएगी BJP, नितिन नवीन ने रणनीति पर किया मंथन

Byadmin

Sep 21, 2026


पीटीआई, नई दिल्ली। भाजपा के अध्यक्ष नितिन नवीन ने रविवार को पार्टी की इंटरनेट मीडिया यूनिट की कार्यशाला की अध्यक्षता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा की डिजिटल पहुंच बढ़ाने की रणनीति पर पार्टी के इंटरनेट मीडिया प्रबंधन से जुड़े पदाधिकारियों के साथ मंथन किया।

पार्टी मुख्यालय में, नवीन ने कहा कि उन्होंने पार्टी की कार्यशाला में प्रतिभागियों के साथ विभिन्न संगठनात्मक गतिविधियों और भविष्य की कार्य योजनाओं पर विस्तृत चर्चा भी की। नवीन ने एक्स पर पोस्ट किया, मैंने भाजपा मुख्यालय में राष्ट्रीय सोशल मीडिया कार्यशाला का उद्घाटन किया और देशभर से आए सोशल मीडिया पदाधिकारियों को संबोधित किया।

इस दौरान उनसे संवाद करते हुए संगठन के डिजिटल प्रयासों को और प्रभावी बनाने तथा भविष्य की रणनीतियों पर चर्चा की।

बैठक में भाजपा सोशलमीडिया यूनिट के नवनियुक्त राष्ट्रीय संयोजक दीपक म्हास्के और पार्टी की राष्ट्रीय महासचिव स्मृति ईरानी की भी मौजूदगी रही।

By admin