• Mon. Sep 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

चीन के सैन्य तैनाती के नियम बदलने को क्यों युद्ध की तैयारी से जोड़ा जा रहा है

Byadmin

Sep 21, 2026


चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, चीन ने अपने नेशनल डिफ़ेंस मोबिलाइज़ेशन क़ानून में बदलाव किया है जिसे शांतिकाल से युद्धकाल में जाने की आसान प्रक्रिया बनाने की पहल बताया गया है

चीन ने 16 साल में पहली बार अपने नेशनल डिफ़ेंस मोबिलाइजे़शन लॉ (राष्ट्रीय रक्षा लामबंदी क़ानून) में बदलाव किया है.

ताइवान में कुछ लोग इसे ‘व्यापक संघर्ष’ की दिशा में उठाया गया क़दम मान रहे हैं.

नया क़ानून 1 अक्तूबर से लागू होगा. इसे चीन की नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (एनपीसी) की स्थायी समिति ने 28 अगस्त को पारित किया था. मूल क़ानून 1 जुलाई 2010 को लागू हुआ था.

नए क़ानून में नेशनल डिफ़ेंस मोबिलाइजे़शन से पहले के स्वरूप को बनाए रखा गया है.

इसमें, कब तैनाती की जाए, मोबिलाइजे़शन के दौरान अलग-अलग सरकारी विभागों की ज़िम्मेदारियां क्या हों, रिज़र्व सैनिकों की भर्ती और स्ट्रेटेजिक रसद और सिविल उपकरणों की ज़ब्ती जैसे मुद्दे शामिल हैं.

By admin