• Thu. Apr 30th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

संजय कपूर की संपत्ति पर अधिकार की लड़ाई में दिल्ली हाई कोर्ट से करिश्मा कपूर के बच्चों को राहत

Byadmin

Apr 30, 2026


संजय कपूर को पिछले साल जून में ब्रिटेन में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक आया था (फ़ाइल फ़ोटो)

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, संजय कपूर को पिछले साल जून में ब्रिटेन में पोलो खेलते समय हार्ट अटैक आया था और उनकी मौत हो गई थी (फ़ाइल फ़ोटो)

पढ़ने का समय: 9 मिनट

दिल्ली हाई कोर्ट ने बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर के दोनों बच्चों को अंतरिम राहत दी है. कोर्ट ने संजय कपूर की संपत्ति को बेचने पर अंतरिम रोक लगाने वाली याचिका मंज़ूर कर ली है.

करिश्मा कपूर और संजय कपूर की शादी साल 2003 में हुई थी. लेकिन शादी के 13 साल बाद 2016 में उनका तलाक़ हो गया. उनका एक बेटा और एक बेटी है. संजय कपूर का साल 2025 में निधन हो गया था.

लाइव लॉ के मुताबिक़, कोर्ट ने दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की पत्नी प्रिया सचदेव कपूर को उनकी संपत्तियों को बेचने या ख़र्च करने से रोक दिया है. प्रिया सचदेव कपूर, संजय कपूर की तीसरी पत्नी हैं.

कोर्ट ने आदेश दिया है कि संजय कपूर के बच्चों की तरफ से दायर मुक़दमे के लंबित रहने तक उनकी संपत्तियों को सुरक्षित रखा जाए.

कोर्ट ने यह भी साफ किया कि प्रिया सचदेव कपूर कोई भी संपत्ति बेच या ट्रांसफर नहीं कर सकतीं.

By admin