• Thu. Apr 23rd, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सऊदी अरब में क्रिकेट स्टेडियम पाकिस्तान के लिए कितना अहम?

Byadmin

Apr 22, 2026


पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी (बीच में) 22 फरवरी, 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम के सदस्यों से बात करते हुए.

इमेज स्रोत, FADEL SENNA/AFP via Getty Images

इमेज कैप्शन, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रमुख मोहसिन नकवी (बीच में) 22 फरवरी, 2025 को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में टीम के सदस्यों से बात करते हुए.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सऊदी अरब के शहर जेद्दा में अंतरराष्ट्रीय स्तर का क्रिकेट स्टेडियम बनाएगा. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड और सऊदी अधिकारियों के बीच इस सिलसिले में अभी शुरुआती बातचीत हुई है और जल्द इस मामले को अंतिम रूप देकर औपचारिक समझौता किया जाएगा.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड सऊदी अरब में क्रिकेट को बढ़ावा देना चाहता है. अगर यह योजना पूरी होती है तो भविष्य में पाकिस्तान सुपर लीग के मैच भी इस स्टेडियम में कराए जा सकेंगे.

पाकिस्तान और सऊदी अरब कई क्षेत्रों में एक दूसरे का सहयोग करते हैं.

अब ये सहयोग क्रिकेट में भी शुरू हो सकता है.

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की ओर से सऊदी अरब में क्रिकेट स्टेडियम बनाकर वहां मैच कराने की एक बड़ी वजह यह भी है कि वहां एशियाई लोगों की बहुत बड़ी आबादी रहती है, जो क्रिकेट में काफ़ी दिलचस्पी रखती है.

By admin