09:49 PM, 22-Apr-2026
LSG vs RR Live Score: लखनऊ को दूसरा झटका
लखनऊ को दूसरा झटका नांद्रे बर्गर ने दिया। उन्होंने जुरेल के हाथों कप्तान ऋषभ पंत को कैच कराया। वह खाता भी नहीं खोल सके। अब एडेन मार्करम आए हैं।
09:44 PM, 22-Apr-2026
LSG vs RR Live Score: लखनऊ की झटके से शुरुआत
लखनऊ की शुरुआत झटके से साथ हुई है। जोफ्रा आर्चर ने पहले ही ओवर में आयुष बडोनी का शिकार किया। वह सिर्फ एक रन बना पाए। अब मिचेल मार्श का साथ देने ऋषभ पंत आए हैं।
09:22 PM, 22-Apr-2026
LSG vs RR Live Score: राजस्थान की पारी समाप्त
राजस्थान ने लखनऊ को 160 रनों का लक्ष्य दिया है। इकाना में खेले जा रहे इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल्स टीम ने 20 ओवर में छह विकेट पर 159 रन बनाए। उनके लिए रवींद्र जडेजा ने नाबाद 43 रन बनाए। लखनऊ के लिए शमी, प्रिंस और मोहसिन ने दो-दो विकेट लिए।
09:02 PM, 22-Apr-2026
LSG vs RR Live Score: राजस्थान को छठा झटका
राजस्थान को छठा झटका प्रिंस यादव ने दिया। उन्होंने डोनोवन फरेरा को मोहसिन खान के हाथों कैच कराया। वह 20 रन बनाकर लौटे। अब शुभम दुबे आए हैं।
08:28 PM, 22-Apr-2026
LSG vs RR Live Score: 77 पर राजस्थान की आधी टीम लौटी पवेलियन
राजस्थान को पांचवां झटका मोहसिन खान ने दिया। उन्होंने प्रिंस के हाथों शिमरॉन हेटमायर को कैच कराया। वह 18 गेंदों में 22 रन बना पाए। अब रवींद्र जडेजा का साथ देने डोनोवन फरेरा आए हैं।
08:20 PM, 22-Apr-2026
LSG vs RR Live Score: राजस्थान को चौथा झटका
राजस्थान को चौथा झटका प्रिंस यादव ने दिया। उन्होंने रियान पराग को पूरन के हाथों कैच कराया। वह 19 गेंदों में 20 रन बना पाए। अब शिमरॉन हेटमायर का साथ देने रवींद्र जडेजा आए हैं।
08:03 PM, 22-Apr-2026
LSG vs RR Live Score: पावरप्ले समाप्त हुआ
पावरप्ले में राजस्थान ने तीन विकेट पर 44 रन बनाए। यशस्वी 22, वैभव आठ और जुरेल 0 रन बनाकर आउट हो गए। फिलहाल रियान पराग और शिमरॉन हेटमायर क्रीज पर मौजूद हैं।
07:53 PM, 22-Apr-2026
LSG vs RR Live Score: राजस्थान को तीसरा झटका
राजस्थान को तीसरा झटका मोहसिन खान ने दिया। उन्होंने दिग्वेश राठी के हाथों वैभव सूर्यवंशी को कैच कराया। वह 11 गेंदों में आठ रन बना पाए। अब रियान पराग का साथ देने शिमरॉन हेटमायर आए हैं।
07:47 PM, 22-Apr-2026
LSG vs RR Live Score: शमी ने दो विकेट झटके
तीसरे ओवर की पांचवीं और छठी गेंद पर मोहम्मद शमी ने यशस्वी (22) और जुरेल (0) को पंत के ही हाथों कैच कराया। अब वैभव का साथ देने रियान पराग आए हैं।
07:08 PM, 22-Apr-2026
LSG vs RR Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
लखनऊ सुपर जाएंट्स: मिचेल मार्श, आयुष बडोनी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, एडेन मार्करम, मुकुल चौधरी, मोहम्मद शमी, मोहसिन खान, प्रिंस यादव, दिग्वेश सिंह राठी, मयंक यादव।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: हिम्मत सिंह, जॉर्ज लिंडे, सिद्धार्थ एम, मैथ्यू ब्रीत्जके, अब्दुल समद।
राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरॉन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई, नांद्रे बर्गर, बृजेश शर्मा।
इम्पैक्ट खिलाड़ी: लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, यशराज पुंजा, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे।