• Wed. Oct 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सऊदी अरब में दो बांग्लादेशियों को मौत की सज़ा दिए जाने से जुड़े वे सवाल जो हैं अनसुलझे

Byadmin

Oct 21, 2026


रियाद में "जन शिकायत विभाग" भवन के सामने सऊदी पुलिसकर्मी पहरा दे रहे हैं.

इमेज कैप्शन, सऊदी अरब में दो बांग्लादेशियों को मौत की सज़ा दिए जाने के कई दिनों बाद भी कई अहम सवालों के जवाब नहीं मिल पाए हैं

पिछले सप्ताह सऊदी अरब में दो बांग्लादेशी नागरिकों को मौत की सज़ा दे दी गई.

सऊदी अधिकारियों का कहना है कि मक्का की एक मस्जिद में एक पुरुष और एक महिला ने “अशोभनीय” या “अनैतिक” हरकत की थी. लेकिन उन्होंने सार्वजनिक रूप से यह नहीं बताया कि वह हरकत क्या थी.

बांग्लादेशी अधिकारियों का कहना है कि उन्हें मौत की सज़ा की पहले से कोई सूचना नहीं दी गई थी.

इस ख़बर ने बांग्लादेश में बहुत से लोगों का ध्यान आकर्षित किया है, क्योंकि सऊदी अरब में तकरीबन 30 लाख से अधिक बांग्लादेशी रहते और काम करते हैं.

मौत की सज़ा को एक सप्ताह बीत चुका है, लेकिन कई महत्वपूर्ण सवालों के जवाब अभी भी नहीं मिले हैं.

By admin