• Wed. Apr 15th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सम्राट चौधरी कभी आरजेडी में रहे थे, फिर कैसे बने बिहार के सीएम के लिए बीजेपी की पहली पसंद?

Byadmin

Apr 15, 2026


सम्राट चौधरी

इमेज स्रोत, Getty Images

सम्राट चौधरी बिहार के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं.

बिहार में बीजेपी वैसे तो बहुत पहले ही ‘बड़े भाई’ की भूमिका में आ गई थी लेकिन औपचारिक रूप से ऐसा 15 अप्रैल को हो जाएगा. सम्राट चौधरी, बिहार बीजेपी के उस पुराने सपने का अक्स है जो पार्टी ने साल 2005 में सत्ता में आने के बाद देखा था.

लेकिन सम्राट का बीजेपी की पहली पसंद बनना कई सवाल उठाता है.

पहला तो ये कि कभी नीतीश कुमार को पद से हटाने के लिए मुरेठा बांधने वाले सम्राट चौधरी, नीतीश की पसंद कैसे बन गए?

दूसरा मध्य प्रदेश ,ओडिशा, राजस्थान, छत्तीसगढ़ में हार्डलाइनर को सीएम के तौर पर चुनने वाली बीजेपी को आरजेडी की पाठशाला में राजनीति का ककहरा पढ़े सम्राट क्यों पसंद आए? और तीसरा ये कि क्या इस फ़ैसले से पार्टी का कैडर सहज है ?

By admin