• Thu. Sep 10th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

‘सरकारी वेबसाइटों को यूजर फ्रेंडली बनाएं’, पीएम मोदी ने मंत्रियों को दिया निर्देश

Byadmin

Sep 10, 2026


डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को मंत्रियों से कहा कि वे सरकारी वेबसाइटों को यूजर फ्रेंडली बनाएं ताकि लोग कल्याणकारी योजनाओं और सार्वजनिक सेवाओं के बारे में आसानी से जानकारी पा सकें।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, साथ ही उन्होंने कैबिनेट सहयोगियों को सलाह दी कि वे उन लोगों से सख्ती से निपटें जो अनुचित और बेबुनियाद आलोचना करने को ही अपना काम बना चुके हैं।

सरकारी पोर्टल्स को बेहतर बनाने के लिए कैबिनेट मंत्रियों को प्रधानमंत्री का ये निर्देश कैबिनेट सेक्रेटरी टी.वी. सोमनाथन की उस सलाह के कुछ ही महीनों बाद आया है जिसमें उन्होंने सभी मंत्रालयों और विभागों से अपनी वेबसाइट्स को आसान बनाने के लिए उनमें बड़े बदलाव करने को कहा था।

मंत्रिपरिषद की पिछली बैठक में सोमनाथन ने द इकोनॉमिस्ट की एक रिपोर्ट का जिक्र किया था। इस रिपोर्ट में बताया गया था कि भारत में आम नागरिकों के लिए सरकारी वेबसाइट्स का इस्तेमाल करना कितना मुश्किल है।

रिपोर्ट में क्या कहा गया?

रिपोर्ट में कहा गया है कि सरकारी पोर्टलों पर पॉप-अप, चमकते बैनर और स्क्रॉलिंग टेक्स्ट जैसी चीजों की भरमार होती है। इसमें यह भी कहा गया है कि ज्यादातर भारतीय मोबाइल फोन से इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं, फिर भी कई वेबसाइटें मोबाइल फोन पर ठीक से काम नहीं करती हैं।

हाल ही में पीएम मोदी ने इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी मंत्रालय को नागरिकों के लिए एक यूनिफाइड सर्विस डिलीवरी प्लेटफॉर्म एक भारत पोर्टल के काम में तेजी लाने का निर्देश दिया था। इस पोर्टल के जरिए लोग सिर्फ एक यूजरनेम और पासवर्ड से सभी सरकारी वेबसाइटों को एक्सेस कर सकेंगे।

By admin