डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। तमिलनाडु की राजनीति में विजय के शपथ ग्रहण पर लगे संकट के बादल अब छंटते दिख रहे हैं। बहुमत दावा करते हुए टीवीके चीफ विजय, तमिलनाडु के राज्यपाल आरवी अर्लेकर से मुलाकात की। चुनावी नतीजों के बाद विजय की यह राज्यपाल से चौथी मुलाकात है।
TVK प्रमुख विजय चेन्नई के लोक भवन पहुंचे। उनके पास कांग्रेस, CPI, CPI(M), VCK और IUML के समर्थन से, अब 121 विधायक TVK के साथ हैं और राज्य में सरकार बनाने का उसका रास्ता अब साफ हो गया है।
#WATCH | Tamil Nadu: TVK chief Vijay arrives at the Lok Bhavan in Chennai.
With the support of Congress, CPI, CPI(M), VCK and IUML, 121 MLAs are now in support of TVK and its path to form a government in the state is now clear. pic.twitter.com/eVXGws2KAH
— ANI (@ANI) May 9, 2026
पहले भी की थी राज्यपाल से मुलाकात
इससे पहले विजय ने शुक्रवार को गवर्नर से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया था। उस समय गवर्नर के ऑफिस के सूत्रों ने बताया था कि अभी तक विजय को मुख्यमंत्री पद के लिए शपथ लेने के लिए आमंत्रित नहीं किया गया था, क्योंकि उन्होंने 118 विधायकों का समर्थन साबित नहीं किया था।
इससे पहले विजय और अर्लेकर की मुलाकात बुधवार और गुरुवार को हुई थी। दोनों ही मौकों पर, गवर्नर ने इस दावे को खारिज कर दिया था और कहा कि टीवीके नेता के पास सदन में अभी तक जरूरी समर्थन नहीं है।