• Mon. Sep 21st, 2026

24×7 Live News

Apdin News

सलमान ख़ान का ट्रोलिंग पर फूटा ग़ुस्सा, कैटरीना के ट्रोल्स को भी कई यूजर्स ने दिखाया आईना

Byadmin

Sep 20, 2026


सलमान ख़ान ने रियलिटी शो 'बिग बॉस' में ट्रोलिंग की आलोचना की

इमेज स्रोत, Getty Images

इमेज कैप्शन, सलमान ख़ान ने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ में ट्रोलिंग की आलोचना की

प्रकाशित

पढ़ने का समय: 5 मिनट

बॉलीवुड स्टार सलमान ख़ान ने ऑनलाइन ट्रोलिंग करने वालों को आड़े हाथ लिया है.

‘रियलिटी शो’ बिग बॉस में सलमान ख़ान ने कहा कि समाज में ट्रोलिंग की प्रवृत्ति बढ़ती जा रही है. लोगों की उम्र, सेहत, लुक, परिवार और यहां तक कि मां बनने पर भी ट्रोलिंग की जा रही है.

सलमान ख़ान ने किसी का नाम नहीं लिया लेकिन उनकी ये टिप्पणी पिछले दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ़ की ट्रोलिंग की घटना के बाद आई है.

पति विक्की कौशल के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद, कैटरीना कैफ़ की कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे.

कैटरीना कैफ़ और विक्की कौशल ने पिछले साल नवंबर में एक बेटे का स्वागत किया था.

By admin