• Thu. Nov 19th, 2026

24×7 Live News

Apdin News

साइक्लोन ‘अक्वान’: कब तट से टकराएगा, किन-किन राज्यों में किस-किस दिन होगी बारिश?

Byadmin

Nov 19, 2026


आईएमडी के 18 नवंबर के बुलेटिन के मुताबिक़, तूफ़ान का असर सिर्फ़ आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक सीमित नहीं रहेगा (सांकेतिक तस्वीर)

इमेज कैप्शन, आईएमडी के 18 नवंबर के बुलेटिन के मुताबिक़, तूफ़ान का असर सिर्फ़ आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक सीमित नहीं रहेगा (सांकेतिक तस्वीर)
प्रकाशित

पढ़ने का समय: 9 मिनट

बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफ़ान ‘अक्वान’ लगातार उत्तर-पश्चिम की तरफ़ बढ़ रहा है. भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक़, तूफ़ान 18 नवंबर, बुधवार की शाम दक्षिण बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य और उससे लगे मध्य हिस्सों में था.

यह आंध्र प्रदेश के नरसापुर से करीब 500 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में था.

मौसम विभाग का अनुमान है कि तूफ़ान 20 नवंबर को दोपहर तक नरसापुर और ओडिशा के पुरी के बीच उत्तर आंध्र प्रदेश, यानम और दक्षिण ओडिशा के तटों से टकरा सकता है.

उस समय हवा की अधिकतम रफ़्तार 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे रहने का अनुमान है. हवा के झोंकों की रफ़्तार 110 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.

किन राज्यों में कब और कितनी बारिश का अनुमान?

आईएमडी के 18 नवंबर के बुलेटिन के मुताबिक़, तूफ़ान का असर सिर्फ़ आंध्र प्रदेश और ओडिशा तक सीमित नहीं रहेगा. कई दूसरे राज्यों में भी बारिश और तेज़ हवाएं चलने का अनुमान है.

By admin